फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बोर्ड परीक्षा की तरह मूल्यांकन पर भी रखी जाएगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के बाद मूल्यांकन केंद्रों की भी प्रदेश और जिला मुख्यालयों पर स्थित केंद्रों से निगरानी की जाएगी। 16 मार्च से शुरू हो रहे मूल्यांकन की निगरानी तीन स्तर से होगी। मूल्यांकन केंद्रो पर सीसीटीवी कैमरे के साथ ही जिला एवं क्षेत्रीय कार्यालय के कंट्रोल रूम से भी नजर रखी जाएगी। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज और नेशनल इंटर कॉलेज भदोही में होने वाले मूल्यांकन के लिए परीक्षकों और प्रधान परीक्षकों की तैनाती की कवायद शुरू हो गई है। सोमवार को बोर्ड से परीक्षकों की सूची आने पर तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन

जिले में 22 फरवरी से शुरू हुई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा नौ मार्च यानी शनिवार को समाप्त हो जाएगी। इसमें करीब 56 हजार छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। समय से छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल आ जाए इसके लिए 16 मार्च से ही कॉपियों का मूल्यांकन शुरू होगा। 2022-2023 की तरह इस बार भी विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज और इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज भदोही को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। जीआईसी में इंटरमीडिएट और नेशनल में हाईस्कूल की कॉपियां जांची जाएंगी। बोर्ड परीक्षा की तरह मूल्यांकन भी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। इसे ऑनलाइन कलेक्ट्रेट और प्रदेश मुख्यालय पर बने केंद्रों से लाइव देखा जाएगा। बोर्ड की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर अधिकारियों को सक्रिय होकर मूल्यांकन कार्य में पारदर्शिता का ख्याल रखने का निर्देश दिया गया है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से मूल्यांकन केंद्रों पर सुरक्षा बलों की भी तैनाती की जाएगी। परीक्षकों की ड्यूटी परिषद की तरफ से ही तय की जाएगी। स्कूलों की तरफ से इसकी सूची अपलोड कर दी गई है। विभाग का मानना है कि सोमवार तक परीक्षकों की सूची आ जाएगी। मूल्यांकन केंद्र में कॉपियाें की संख्या के अनुपात में जांच के लिए परीक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। एक परीक्षक को एक दिन में अधिकतम 40 कॉपियों का मूल्यांकन करना होगा।
मोबाइल फोन लाने पर रहेगी रोक
ज्ञानपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक विकायल भारती ने बताया कि परीक्षकों को मूल्यांकन केंद्र में मोबाइल फोन लेकर जाने की सख्त मनाही होगी। एक बार केंद्र में प्रवेश करने के बाद उस दिन मूल्यांकन कार्य समाप्ति होने के बाद ही केंद्र से बाहर आ सकेंगे। सिर्फ मूल्यांकन के मुख्य नियंत्रक और उप नियंत्रक के पास मोबाइल फोन रहेगा। हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरी पारदर्शिता से कराया जाएगा। योग्य परीक्षकों को मूल्यांकन में लगाया जाएगा। प्रत्येक कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसकी मॉनीटरिंग भी कलेक्ट्रेट और प्रदेश स्तर पर बने केंद्रों से की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें