फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: खाद-बीज की तीन दुकानों का लाइसेंस निलंबित, दो को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय के नेतृत्व में कृषि विभाग की टीम ने बुधवार को सुरियावां, मोढ़, ज्ञानपुर और भदोही में 20 खाद-बीज की दुकानों की जांच की। स्टॉक बोर्ड न होने, पास मशीन से वितरण न करने और रिकॉर्ड सही न होने पर तीन दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया और दो को नोटिस दिया गया। खाद, बीज के 15 नमूनों को जांच के लिए भेजा गया। दुकानदारों को हिदायत दी कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी।
गेहूं की बोआई के सीजन में डीएपी, एनपीके और गेहूं के बीज की मांग बढ़ गई है। समितियों और निजी दुकानों पर डीएपी और बीज आपूर्ति के दावों के बीच कई स्थानों पर कमियां मिल रही हैं। मंगलवार को डीएम विशाल सिंह के निरीक्षण में दो राजकीय बीज गोदाम बंद पाए गए। जिसे संज्ञान में लेते हुए कृषि अधिकारी ने सुरियावां, मोढ़, भदोही और ज्ञानपुर में 20 से अधिक दुकानों की जांच की गई।
विज्ञापन

कमियां मिलने पर राजेश बीज भंडार मोढ़, श्याम बीज भंडार मोढ़, पंतनगर बीज भंडार मोढ़ के लाइसेंस को निलंबित कर दिया। राजदीप खाद बीज भंडार फूलन देवी चौराहा भदोही, मौर्य खाद बीज भंडार इंदिरा मिल को कारण बताओ नोटिस जारी किया। कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में डीएपी और एनपीके पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। किसान भाई समय से उर्वरक और बीज प्राप्त कर बोआई करें।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या उर्वरक और बीज को लेकर है तो जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 7800341675 पर अपनी शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने हिदायत दी कि कोई भी व्यापारी ओवर रेटिंग या भंडारण, कालाबाजारी करते हुए पाया जाएगा तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन


राजकीय गोदामों पर है गेहूं का बीज
जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय ने बताया कि जिले में गेहूं बीज का लक्ष्य 5357 क्विंटल है, जबकि अब तक 5659 क्विंटल विभाग को मिल चुका है। जिसे राजकीय बीज गोदाम के माध्यम से किसानों को वितरित किया गया। विभाग की तरफ से आठ सौ क्विंटल बीज की मांग शासन से की गई है। दो से तीन दिनों में आने पर उसे गोदामों पर भेज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीज पर 50 फीसदी अनुदान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें