बैठक में अनुपस्थित रहने पर बिजली और नहर के अभियंता के खिलाफ डीएम को पत्र लिखा गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष रीना सोनकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई जिला पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने इलाकों में विकास न होने की बात कही, जिसे पूरा कराने के लिए आश्वासन दिया गया।
ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने विकास कार्यों को लेकर जिला पंचायतों से बातचीत की। कहा कि जिन इलाकों में विकास न हुए हों, जानकारी दें, वहां विकास कराया जाएगा। बैठक में अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अभियंता विद्युत और नहर के खिलाफ डीएम को पत्र लिखा गया। इस दौरान पुरानी कार्रवाई की पुष्टि भी की गई। इस मौके पर कई जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।