फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक विजय मिश्र के पुत्र के विदेश भागने की आशंका, जारी हुआ लुक आउट नोटिस 

Fri, 30 Oct 2020 07:51 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

रिश्तेदार से संपत्ति विवाद में जेल में बंद बाहुबली विधायक विजय मिश्र के पुत्र विष्णु मिश्र पर कानूनी शिकंजा और कस गया है। उसके विदेश भागने की आशंका में पुलिस ने शुक्रवार को लुक आउट नोटिस जारी कर दिया। इससे अब विदेश जाने के हर मार्ग पर भी पुलिस की निगहबानी बढ़ जाएगी।

विज्ञापन


गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के धनापुर गांव निवासी रिश्तेदार कृष्णमोहन तिवारी ने मकान और जमीन हथियाने के आरोप में ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र, उनकी पत्नी एमएलसी रामलली मिश्रा और पुत्र विष्णु मिश्र के खिलाफ गत चार अगस्त को मुकदमा दर्ज कराया था। इस प्रकरण में विधायक को एमपी के आगर मालवा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, लेकिन एमएलसी और उनके पुत्र फरार हो गए थे। 


बाद में एमएलसी को सशर्त जमानत मिल गई, लेकिन आरोपी पुत्र अब तक फरार है। इस बीच पुलिस को आशंका हुई कि वह उसके विदेश भी भाग सकता है। इस पर शुक्रवार को लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया। अब सीमा के सभी चेक पोस्ट पर पुलिस का पहरा रहेगा। पुलिस कप्तान रामबदन सिंह ने बताया कि नोटिस जारी कर आरोपी के पासपोर्ट नंबर समेत पूरी जानकारी एफआरआरओ को भेज दी गई है। पता चलते ही गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें