फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनापुर से सिमट रहा विधायक का आशियाना

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। करीब दो दशक से धनापुर स्थित जिस आवास में विधायक की पंचायत लगती थी। दूर-दराज से न्याय की उम्मीद लगाकर आए लोगों की बात सुनी जाती थी। वह अब वीरान हो रहा है। रिश्तेदार के साथ संपत्ति विवाद में विधायक विजय मिश्र के चित्रकूट जेल जाने के बाद यहां उनका आशियाना धीरे-धीरे सिमटने लगा है। गोशाला से 50 से अधिक गायें हटा दी गईं, वहीं अन्य सामान एक-एक कर समेटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

नब्बे के दशक से जिले की राजनीति के मुख्य केंद्र में रहे ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ब्लॉक प्रमुख से लेकर चार बार विधायक रहे, जबकि उनकी पत्नी रामलली मिश्रा जिला पंचायत अध्यक्ष सेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेे लेकर एमएलसी तक बनीं। महीने भर पूर्व उनके रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी ने घर कब्जाने का मुकदमा दर्ज कराया तो विधायक के कुनबे की मुश्किलें बढ़ गईं।
विधायक के जेल जाने के बाद पुलिस-प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी। इससे कभी जिस धनापुर आवास में गायों की आवाज सुनाई देने के साथ ही लोग अपनी बात लेकर पहुंचाते थे, वहां अब सन्नाटा पसरता दिख रहा है। विधायक के जेल जाने के बाद उनकी गोशाला में 60-65 गायों में से मौजूदा समय में सात-आठ गायें ही दिख रही हैं। पता चला है कि गायों को भी वहां से हटाया जा रहा है। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र की बेटी सीमा मिश्रा ने गोपीगंज थाने में प्रार्थना पत्र देकर सामानों को ले जाने की अनुमति मांगी है। पुलिस ने इसकी अनुमति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें