दीवानी न्यायालय परिसर में शपथ लेते डिबाए के अध्यक्ष। स्रोत: संगठन
ज्ञानपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की ओर से सोमवार को दीवानी न्यायालय परिसर में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि जिला जज अखिलेश दुबे ने कहा कि बार और बेंच के आपसी समन्वय से वादकारियों को बेहतर न्याय मिलेगा।
इस दौरान अध्यक्ष पद पर सुशील कुमार चौबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुभाष शंकर, महासचिव पद पर आनंद कुमार शुक्ल, कोषाध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष दस वर्ष के ऊपर सुशील कुमार तिवारी, संयुक्त सचिव पद पर राहुल ओझा, आय व्यय निरीक्षक पद पर पवन मिश्र, उपाध्यक्ष दस वर्ष के लिए बृजेश कुमार व राहुल मालवीय सहित अन्य पदों पर निर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ लिया। इस मौके पर एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष प्रभुनाथ पाठक, विद्याधर यादव, स्वामीनाथ मिश्र, सुधाकर पांडेय, मोहन लाल मिश्र आदि रहे।