ज्ञानपुर। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। तापमान पहली बार न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री पहुंच गया है। जो बीते सात सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार की रात इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात रही है। गलन के कारण लोग घरों में कांपते रहे। नए साल के पहले दिन से लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवा के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। सेहत के लिए यह मौसम नुकसानदेह है।
दिनांक - अधिकतम - न्यूनतम
05 जनवरी - 17.3 - 6.6
04 जनवरी - 17.3 - 7.2
03 जनवरी - 19 - 7.6
02 जनवरी - 22.8 - 9
01 जनवरी - 20.1 - 8.2
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है।