नगर के नेशनल इंटर कालेज में चल रही मतगणना में रविवार को रात आठ बजे तक
कुल 48 बीडीसी सीटों पर विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की गई। मतगणना के लिए
नेशनल इंटर कॉलेज में बनाए गए मतगणना स्थल पर देर रात तक गहमागहमी का माहौल
रहा।
रात्रि आठ बजे तक जिन क्षेत्र पंचायत सदस्यों की जीत की घोषणा की
गई थी उनमें वार्ड संख्या एक से अनवर, दो से सेवालाल, तीन से घनश्याम, चार
से राजेश, 12 से राधिका, 13 से शाहिदा, 21 से छोटेलाल, 22 से राधेश्याम,
23 से रामधनी, 31 से सत्यप्रकाश, 32 से सुरेंद्र, 33 से अनिल, 34 से
जयकुमार रहे।
41 से रामबली, 42 से अमृतलाल, 43 से मंजू, 52 से विनोद, 53 से
गुलाब, 54 से ऊषा देवी, 61 से राजेंद्र, 62 से मंजू देवी, 63 से लालजी, 64
से श्यामधर, 71 से प्रतिमा देवी, 72 से राजू, 73 से दिलीप कुमार, 74 से
पुष्पा देवी, 81 से पंकज, 82 से लालती, 83 से पुष्पा, 84 से चनरी, 87 से
एडवोकेट विकास यादव रहे।
92 से विनोद कुमार, 93 से शेषमणि, 99 से रेखा देवी,
101 से विजय, 102 से चंपा देवी, 103 से प्रभावती, 104 से राम कुमार, 111 से
पंधारी, 112 से शीला देवी, 122-प्रेमा देवी, 123 बाबूनंदन, 124 सावित्री
देवी, 131 से शैलपुत्री, 132-मंजू देवी, 141 से मालती और वार्ड 142 से
माधुरी देवी शामिल रहीं। मतगणना भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई।