फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन दिखाई ताकत

Sat, 25 Nov 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, भदोही
विज्ञापन
आप की बैठक
विज्ञापन
नगर निकाय का तकरीबन एक पखवारे से चल रहा प्रचार-प्रसार का शोर शुक्रवार की शाम पांच बजे थम गया। इसके पहले विभिन्न दलों व प्रत्याशियों ने जोरशोर से जुलूस निकालकर अपनी ताकत का प्रदर्शन दिया। शाम होने तक तक जगह जगह पर प्रत्याशियों के समर्थकों के नारे गूंजते रहे।  नगर निकाय के लिए 26 नवंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन

इस क्रम में गोपीगंज संवाददाता के अनुसार नगर पालिका परिषद गोपीगंज के अध्यक्ष और सभासद पद के प्रत्याशियों ने अंतिम दिन शुक्रवार को अलग अलग समय पर जुलूस निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया। गोपीगंज नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के निर्दल प्रत्याशी प्रहलाद दास गुप्ता ने जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल लोगों ने नारेबाजी करते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया। इसके बाद नुक्कड़ सभा कर उन्होंने वोट की अपील की। इसके बाद भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी गगन गुप्ता ने बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ जुलूस निकालकर पूरे नगर का भ्रमण किया।
भदोही संवाददाता के अनुसार पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव और शाहिद मंजूर ने अजिमुल्लाह चौराहे पर सपा प्रत्याशी हसनैन अंसारी के समर्थन में सभा की। इस अवसर पर पारसनाथ ने कहा मौजूदा प्रदेश सरकार अब तक के कार्यकाल में कुछ नहीं कर सकी। अब एक बार फिर वोट मांगने निकली है।
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि सपा सरकार के विकास कार्यों का उद्घाटन कर वर्तमान मुख्यमंत्री जनता से वोट मांगने निकले हैं। शाहिद मंजूर ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से लोग परेशान हैं। यहां कानून का राज नहीं रह गया है। कहा भाजपा के प्रत्याशियों से होशियार रहें। मिनी सदन में सपा की सरकार बनते ही रुके विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने बसपा पर भी निशाना साधा। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामचंदर यादव, संचालन राशिद बेग ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक जाहिद बेग, मधुबाला पासी, जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी, आत्माराम यादव, अजीत प्रताप सिंह, गुलाम सर्फुद्दीन, अतीक खां, ब्लाक प्रमुख विकास यादव, सईद अंसारी, अलीशेर खां, शोभनाथ यादव, लाल साहब, विनोद यादव, जमील अंसारी, मुख्तार हाशमी, रामजस यादव आदि मौजूद रहे।
उधर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार में भ्रष्टाचार मिटाने का दम नहीं है। केंद्र और उप्र की सरकारों ने ऐसा कोई काम नहीं किया है, जिससे लगे कि प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार मिटाने को लेकर गंभीर हैं। वे शुक्रवार को दोपहर फकीर सेठ के अहाते में आयोजित आप की सभा को संबोधित कर रहे थे।
 इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब तक केंद्र सरकार ने जितने भी दांव चले हैं, सब उल्टे साबित हुए हैं। नोटबंदी, जीएसटी से सरकार भ्रष्टाचार मिटाने के दावे कर रही है पर इससे सबसे अधिक मध्यम वदर्जे के और गरीब लोग परेशान हुए। उन्होंने कहा कि सरकार वादे कैसे पूरे करती है, यह देखना हो तो दिल्ली आइए। आप सरकार ने वहां पानी, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं की जो व्यवस्था की है।
कहा कि भदोही इतना पिछड़ा क्यों है, उसका जवाब मिनी सदन में राज करने वालों को देना चाहिए। कहा एक-एक पैसा विकास पर खर्च हो जाए तो समस्या ही न हो। ऐसा तभी संभव है, जब मिनी सदन में आप सरकार का परचम लहराएगा। सभा को आप अध्यक्ष प्रत्याशी अब्दुल वाहिद, मनोज गुप्ता ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें