फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू-माफिया कर रहे कब्जा नहीं हो रही सुनवाई : बनारसी

विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते कम्युनिस्ट पार्टी के लोग। स्रोत संगठन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) ने दबंगों की ओर से लगातार किए जा रहे अतिक्रमण के लिए जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान जिला सचिव कामरेड बनारसी सोनकर ने कहा कि जिले में भू माफिया का बोलबाला है। आरोप लगाया कि जिस तरह मोढ़ नरोत्तमपुर में दबंगों ने दिव्यांग संजय सोनकर की जमीन को हड़प लिया। प्रशासन से शिकायत के बाद भी दिव्यांग को न्याय नहीं मिला।
विज्ञापन

जिले के तमाम क्षेत्रों में इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन अब तक किसी में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी।
इससे दबंग भू-माफिया का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। मांग किया कि प्रशासन प्रकरण की जांच कराए और न्याय दिलाए। इस मौके पर शिव बहादुर, ज्वाला प्रसाद, संजय कुमार, कबूतरा, पुष्पा, मनोरमा, गुनराजी, चंद्रा और सरोज समेत अन्य रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें