ज्ञानपुर। वीरापट्टी गांव में जमीन की रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। आरोप है कि विपक्षियों ने घर में घुसकर मारापीटा और महिलाओं के आभूषण छीन ले गए। साथ ही दरवाजे पर खड़ी बाइक में भी तोड़फोड़ की।
इस मामले में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वीरापट्टी गांव निवासी स्वामीनाथ पांडेय का आरोप है कि गत बृहस्पतिवार की देर शाम विपक्षी अरविंद, पंकज, रूपेश, डिंपल, रमाकांत, उमाकांत, अरुण उपाध्याय, नरेंद्र उपाध्याय, प्रेमचंद और सुधीर कुमार ने आकर मुझे पीटा। बचने के लिए मैं भागकर घर में गया तो अंदर आ गए और मारपीट की। इससे घर के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।