फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण बिल रद्द करे सरकार

Tue, 17 Mar 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की चौपट फसल का उचित मुआवजा देने, भूमि अधिग्रहण बिल रद करने समेत ग्यारह मांगों को लेकर सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं ने तहसील पर धरना दिया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह भूमि अधिग्रहण बिल लाकर किसानों का उत्पीड़न करने की योजना बना रही है। जिसे सफल नहीं हाेने देंगे। 

अध्यक्षता करते हुए इजहार खां ने कहा कि केंद्र सरकार सिर्फ जनता को बेवकूफ बना रही है। कहा कि दैविक आपदा से किसानों की फसल बर्बाद हो चुकी है।

लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा सूखा राहत के नाम पर अब तक कोई पहल नहीं की गई है। जबकि जिला पहले से सूखाग्रस्त घोषित है।

किसानों को 20 हजार प्रति एकड़ के दर से मुआवजे की मांग की गई। साथ ही पार्टी के केंद्रीय कमेटी के सदस्य गोविंद पंसारे के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की गई।

इस दौरान आधार कार्ड बनाने में हो रही समस्या पर वक्ताओं ने कहा कि कार्ड नि:शुल्क बनना चाहिए। इसके लिए गांवों में कैंप लगाया जाए।

 धरना में सुशील कुमार श्रीवास्तव, भुलाल पाल, ओमप्रकाश यादव, राजेंद्र कनौजिया, इंद्रावती देवी, रामजियावन गौतम, बच्चन यादव, छोटेलाल, शीतला प्रसाद, रामलखन, अमरावती देवी मौर्य, सिद्धनाथ राजभर मौजूद थ्ाे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें