फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: शहीद स्मारकों में जलेंगे दीप, शहीदों के परिजन होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
देश का 76वां गणतंत्र दिवस जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिवनारायण सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संख्या पर विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज ज्ञानपुर सहित समस्त शहीद स्मारकों पर शहीदों की स्मृति में दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।26 जनवरी को कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 7 बजे क्रास कंट्री प्रतियोगिता से होगी। जो जिला स्टेडियम से देवनाथपुर व वापस देवनाथपुर से स्टेडियम मूंसीलाटपुर पहुंच कर संपन्न होगी। वहीं एनसीसी कैडेटस और स्काउट द्वारा लखनों तिराहे से कलेक्ट्रेट मुख्यालय तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सुबह 8:30 बजे समस्त सरकारी, अर्द्धसरकारी कार्यालयों, लिमिटेड कार्यालयों एवं भवनों पर ध्वजारोहण हाेगा। साथ ही संविधान में उल्लिखित संकल्प का स्मरण एवं राष्ट्रगान होगा।
सुबह 8.50 बजे जिलाधिकारी द्वारा दी सेंट्रल बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट मुख्यालय केशवपुर सरपतहां में ध्वजारोहण किया जाएगा। सुबह 9 बजे श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क व नेहरू बाल उद्यान में जिलाधिकारी द्वारा ध्वजारोहण व पौधारोपण किया जाएगा। सुबह 9.30 बजे पुलिस लाइन में परेड एवं ध्वजारोहण होगा।
विज्ञापन

सुबह 11.30 बजे जिला चिकित्सालय महाराजा चेतसिंह में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा मरीजों को फल वितरित किया जाएगा। सुबह 11.45 बजे जिला कारागार ज्ञानपुर में जिलाधिकारी कैदियों को मिष्ठान एवं फल वितरित करेंगे। साथ ही कैदियों द्वारा बुनाई की गयी कालीनों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें