फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: समरसता संकल्प अभियान के तहत मां विंध्यवासिनी धाम में जलाए दीप

विज्ञापन
समरसता संकल्प अ​भियान के तहत मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में दीप जलाते नगर विधायक पं. रत्नाकर
विज्ञापन
विंध्याचल। भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के तहत शनिवार को मां विंध्यवासिनी धाम में दीप जलाए गए। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में मंदिर की सीढ़ियों पर दीप प्रज्ज्वलित कर सामाजिक समरसता और सद्भाव का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अभियान के शुभारंभ के बाद नगर भाजपा विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र के नेतृत्व में विंध्याचल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर संत रविदास महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके बताए समता, भाईचारे और सामाजिक एकता के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा के सहकोषाध्यक्ष महेंद्र जायसवाल, बूथ अध्यक्ष किशोर सैनी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बबलू यादव, बम-बम मौर्य, दिलीप अग्रहरि, पंडित प्रजापति सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें