फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अवैध अस्पतालों के खिलाफ टीम लगाकर करें कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, योजनाओं एवं सेवाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। कई स्वास्थ्य संकेतकों (इंडिकेटर्स) में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। कहा कि अवैध अस्पतालों पर टीम बनाकर करें कार्रवाई। डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग सीधे आमजन के जीवन एवं स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है, इसलिए प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। डीएम ने एनीमिया नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि एनीमिया से पीड़ित मरीजों की विशेष निगरानी की जाए।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच की समीक्षा के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अभोली एवं औराई की प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर चिकित्सा अधीक्षकों को कड़ी फटकार लगाई। संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ, ईओ और डीपीआरओ से कहा कि 10 अगस्त तक जरूरी कार्य पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने सभी स्वास्थ्य केंद्रो पर दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें