फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मी हत्याकांड : मामले का पर्दाफाश न होने पर विश्वकर्मा समाज का प्रदर्शन, पुलिस पर उठे सवाल; जानें मामला

Wed, 08 Jan 2025 07:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News : अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के लोगों ने लक्ष्मी हत्याकांड में उच्चस्तरीय कार्रवाई की मांग की। कहा कि अगर पुलिस ने सही तरीके से पड़ताल की होती तो शायद लक्ष्मी जिंदा होती। रिपोर्ट दर्ज करवाने के तीन दिन बाद उसकी ताश मिली थी।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही के रड़ई याकूबपुर में लक्ष्मी विश्वकर्मा हत्याकांड के डेढ़ माह बाद भी हत्यारों तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच सके हैं। हत्यारों की अब तक गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा और सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन




प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया और तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी विशाल सिंह को सौंपा।

अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के जिला महासचिव सूबेदार विश्वकर्मा ने कहा कि 24 नवंबर को रड़ई याकूबपुर से 12 वर्षीय नाबालिग लक्ष्मी विश्वकर्मा बारात देखने घर से निकली वापस नहीं आई। 26 नवम्बर को गुमशुदी का रिपोर्ट दर्ज किया गया और 29 नवम्बर को विश्वकर्मा समाज की बेटी लक्ष्मी का छत-विक्षत शव गांव के बाहर मिलता है। 
विज्ञापन


पुलिस हत्यारे को अभी तक पकड़ नहीं पाई, जिससे इनकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं। कहा कि उनकी तीन सूत्रीय मांगों में हत्यारों की गिरफ्तारी के साथ ही लक्ष्मी के परिवार को आर्थिक सहायता देने और परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन


मौके पर आशीष विश्वकर्मा, विष्णु विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, हरिशंकर विश्वकर्मा, सुशील विश्वकर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा, दीपशिखा समेत ह्रदय नारायण प्रजापति, केश नारायण यादव, लहरी यादव व आदर्श यादव समेत अन्य रहे। समाजवादी पार्टी से जिले के महासचिव ह्रदय नारायण प्रजापति, कल्लन यादव, रीत वर्मा, केशनारायण यादव, संतोष यादव, महेंद्र गोंड, जैन पासी, धर्मेंद्र कुमार मिश्र पप्पू आदि रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें