फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi : सरकारी धन के दुरूपयोग का मामला, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर ग्राम प्रधान पर लगाए गंभीर आरोप,

Wed, 08 Jan 2025 06:01 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

 खेमईपुर गांव में सरकारी पैसे के बंदरबांट का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। बिफरे लोगों ने कहा कि ग्राम प्रधान बिना काम कराए ही पैसे निकाल लिए। कहा कि सरकारी पैसे का दुरूपयोग किया है।
 
विज्ञापन
जिजाधिाकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही ब्लॉक के खेमईपुर गांव के दर्जनों ग्रामीण बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गांव में कई काम अधूरे छोड़ने पर प्रधान पर सरकारी पैसे का दुरूपयोग किये जाने का आरोप लगाया। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कराकर प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि प्रधान की ओर से गांव में जमकर सरकारी पैसे का दुरूपयोग किया जा रहा है। गांव में कई काम ऐसे हैं। जिसको आधा-अधूरा कराकर छोड़ दिया गया है। बताया कि गांव में एक तरफ सामुदायिक शौचालय अधूरा बना है। वहीं दूसरी तरफ नाला का चेंबर भी अधूरा बनाकर छोड़ा गया है।

इसी तरह दलित बस्ती में ईट खडंजा का काम अधूरा है। वहीं सोख्ता निर्माण, मनरेगा कार्य अधूरा है। आरोप लगाया कि इन कार्यों की धनराशि निकाल ली गयी और गांव में बिना नाला निर्माण कराये ही पैसा निकाल लिया गया। ग्रामीणों ने मांग किया कि पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराकर प्रधान पर कार्रवाई की जाये। इस दौरान बिजयी, रामआसरे, श्यामधर, चंदन, प्रदीप कुमार, सुरेश चंद, सिंटू गौतम और आशीष कुमार आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें