फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कालीन कंपनी को श्रम विभाग ने भेजा नोटिस, तीन दिन में मांगा ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। औराई के उगापुर स्थित कालीन कंपनी में तीन कर्मचारियों की मौत के बाद श्रम और कारखाना विभाग ने कंपनी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को श्रम विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी कर मृत कर्मचारियों का ब्योरा तलब किया है। इसके लिए कंपनी को तीन का समय दिया है। सहायक निदेशक कारखाना कुलदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने कंपनी में सुरक्षा एवं मानक के कई बिंदुओं पर जांच की।
विज्ञापन

सोमवार को औराई के उगापुर स्थित सूर्या कार्पेट कंपनी में जहरीली गैस से कर्मचारी शिवम दूबे, शीतला प्रसाद मिश्रा और जयमूरत यादव की मौत हो गई थी। घटना के बाद डीएम समेत अन्य आला अधिकारी ने मौके पर जाकर जांच की थी। सोमवार को देर शाम सहायक निदेशक कारखाना कुलदीप श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग आशुतोष सहायक पाठक संग श्रम विभाग की टीम के साथ जांच करने पहुंचे। भदोही के श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि घटना के बाद कालीन कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। कंपनी से मृत कर्मचारियों के साथ ही अन्य कर्मचारियों का रिकाॅर्ड मांगा गया है। उन्होंने कहा कि सभी बिंदुओ पर जांच की जाएगी। श्रम अधिनियम का उल्लंघन मिलने पर कंपनी के खिलाफ विधिक कार्रवाई होगी। औराई। उगापुर स्थित कालीन कंपनी में तीन कर्मचारियों की मौत के दूसरे दिन तीनों के गांव में सन्नाटा पसरा रहा। तीनों के शवों का पोस्टमार्टम सोमवार की देर रात तक किया गया। कठारी निवासी शिवम कुमार दुबे का अंतिम संस्कार भोगांव घाट, वासुदेवपुर निवासी शीतला प्रसाद मिश्र का नेवढ़ियां और कोठरा निवासी जय मूरत यादव के शव का दाह संस्कार पचेवरा गंगा घाट पर किया गया। कर्मचाारियों के अंतिम संस्कार में कंपनी मालिक और नहीं कोई जनप्रतिनिधि पहुंचा था। इससे ग्रामीणों और परिजनों में नाराजगी रही। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख जताया था। वहीं दूसरी ओर कार्पेट कंपनी के डाइंग हाउस में सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि तीनों कर्मचारियों की मौत दम घुटने से हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। वॉशिंग प्लांट में करीब तीन से चार फीट पानी था। किसी जहरीली गैस से कर्मचारी अचेत हो गए। पानी फेफड़े आदि में चला गया। इससे कर्मचारियों की मौत हो गई। अभी तक जांच कर रही टीम की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। गैस का भी सैंपल लिया गया है, जांच के बाद ही नाम क्लियर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें