नौवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के लिए आवेदन का शासन ने एक और मौका दिया है। समाज कल्याण विभाग ने सत्र 2025-26 में छात्रों के लिए छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की संशोधित समयसारिणी सोमवार को जारी की। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि अब छात्र-छात्राएं छह दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि विद्यालय मास्टर डेटा एक दिसंबर तक लॉक कर सकेंगे। आठ दिसंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक इसका सत्यापन करेंगे। एनआईसी डेटा का मिलान 15 से 23 दिसंबर, जबकि छात्रों के स्तर पर त्रुटियों का निस्तारण 23 से 28 दिसंबर तक किया जाएगा। जिलास्तरीय समिति डेटा को 23 दिसंबर से 31 जनवरी के बीच लॉक करेंगे। छात्रों के खातों में राशि नौ फरवरी तक भेजी जाएगी। संवाद