फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हाईवे पार कर रहे मजदूर की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर औराई फ्लाईओवर के पूर्वी छोर पर सड़क दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय पप्पू वनवासी के रूप में हुई है। वह कंसापुर महराजगंज का निवासी था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विजय प्रसाद गुप्ता ने बताया कि पप्पू गोपीगंज से मजदूरी करके देर शाम औराई लौटे थे। फ्लाईओवर के पूर्वी छोर पर वह पैदल हाईवे का उत्तरी लेन पार कर रहे थे। इस बीच एक चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पप्पू वनवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची औराई पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस से औराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पप्पू वनवासी छह बेटों का भरण-पोषण मजदूरी करके करते थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें