फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: प्राकृतिक खेती का पाठ पढ़ाएंगी कृषि सखियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में बीते दो सालों से प्राकृतिक खेती की तरफ किसानों का रुझान बढ़ा है। जिले के करीब 15 से 20 किसान प्राकृतिक विधि से खेती करते हैं। इसको बढ़ावा देने के लिए अब कृषि सखियां गांव-गांव जाकर किसानों को इसके फायदे गिनाएंगी। पहले चरण में 50 कृषि सखियों को इसका प्रशिक्षण दिया जा चुका है। फसलों में अत्यधिक रासायनिक उर्वरकों का उपयोग, सेहत के लिए नुकसान देह है। इससे खेत की उर्वरा शक्ति कमजोर हो रही है। मिट्टी में तमाम पोषक तत्वों की कमी होने से वह बंजर एवं उसर हो जा रही है। इसको लेकर सरकार अब किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए आगे बढ़ रही है। जिले में लघु एवं सीमांत किसानों की संख्या करीब ढाई से तीन लाख है। इसमें 15 से 20 किसान ही प्राकृतिक खेती करते हैं। इससे खेती की उर्वरा शक्ति सुधारी जा सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. विश्वेंदु द्विवेदी ने बताया कि कृषि में महिलाओं की भूमिका सबसे अधिक होती है। ज्यादातर महिलाएं खेती में परिपक्व नहीं होती हैं। प्रदेश के हर गांव में कृषि सखी नियुक्त की जाएंगी। इन्हें प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब कृषि सखियां गांव के किसानों से संपर्क कर उन्हें प्राकृतिक खेती के के प्रति जागरूक करेंगी। इससे अधिकांश किसान प्राकृतिक खेती से जुड सकेंगे।
विज्ञापन




देसी गाय के गोबर-गोमूत्र से बनाएं खाद
ज्ञानपुर। डॉ. विश्वेंदु द्विवेदी ने बताया कि किसान एक देसी गाय पालकर इसके गोबर और गोमूत्र से घटक जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत खाद बना सकता है। खेतों में छिड़काव करें, उत्पादन अच्छा होगा। खेती की लागत में कमी आएगी। प्राकृतिक खेती से तैयार अनाज की गुणवत्ता बेहतर होगी।

इनसेट:
कैसे करें प्राकृतिक खेती
ज्ञानपुर। प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को गोमूत्र की आवश्यकता पड़ती है। क्योंकि एक ग्राम गो मूत्र में करीब 500 करोड़ सुक्ष्म जीव मिलते हैं। इसके लिए किसानों को देसी नस्ल की गाय पालनी पड़ती है। बेहतर पैदावार के लिए लोग उर्वरक का उपयोग करते हैं। इससे खेत और किसान दोनों बीमार पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें