फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अब तक 1.93 लाख लोगों की हुई कोविड जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। जनपद के प्रभारी मंत्री तथा पशुधन, मत्स्य एवं दुग्ध राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने सोमवार को जिला भ्रमण कर कोविड प्रबंधन व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही कोविड से निपटने के लिए जिला प्रशासन की तैयारियों का भी जायजा लिया। सुबह कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में डीएम आर्यका अखौरी ने प्रभारी मंत्री को कोविड संक्रमण रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि मार्च 2020 से लेकर अब तक जनपद में 193810 लोगों के टेस्ट किए गए जिनमे 7213 पॉजिटिव मामले आए और 108 लोगों की मृत्यु हुई है। बताया कि वर्तमान में जिले 300 एक्टिव केस हैं जिनमे से 268 लोगों को होम आइसोलेशन में डाला गया है। बाकी मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। राज्यमंत्री द्वारा पूछे जाने पर डीएम ने बताया गया कि 23 अप्रैल 2021 को सर्वाधिक 285 मामले दर्ज किए गए। जो एक मई को आंकड़ा 106 पर आ गया तथा अब 20 पर आ चुका है। कुल मिलाकर डीएम ने बताया कि अब जनपद में कोविड पॉजिटिव रेट 19.9 प्रतिशत से एक प्रतिशत पर आ गई है।
समीक्षा बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने कोविड संक्रमण के संभावित तीसरी लहर की तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली और इसके लिए तैयार रहने को कहा। इस पर डीएम ने उन्हें बताया कि मौजूदा समय में जनपद में एक एल-2 कोविड हास्पिटल है जो भदोही कस्बे में हैं वहां 110 बेड है। जबकि निजी अजिले के प्रभारी ने कोविड महामारी के तीसरे लहर के दृष्टिगत सोमवार को दोपहर भदोही नगर के एमबीएस अस्पताल में बने एल-2 कोविड हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की मदद से कोविड अस्पताल और वॉर्ड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.लक्ष्मी सिंह को आदेश दिया कि मरीजों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए तथा वे स्वयं इसका लगातार मानिटरिंग करें। कांटैक्ट ट्रेसिंग और टेस्टिंग पर बल देते हुए जांच में कोताही न बरतने का निर्देश दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने राज्यमंत्री को मर्यादपट्टी के मर्दनशाहपुर में बनाए गए कैंटेनमेंट जोन का भी निरीक्षण कराया। डीएम को यह कहकर भी उनका मनोबल बढ़ाया कि अपने नेतृत्व में जिले को सुरक्षित बनाइए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सीडीओ भानु प्रताप सिंह, एसपी रामबदन सिंह, एडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्र, सीएमओ समेत अन्य आला अफसरान भी थे। स्पतालों में 195 बेड है। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई में 35 ऑक्सीजन बेड के हास्पिटल का शुभारंभ हो चुका है। सुरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी 35 बेड की व्यवस्था कराई जा रही है। इसके अलावा दोनों सीएचसी और एल-2 हॉस्पिटलों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापना का कार्य प्रगति पर है। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने जिला अस्पताल की कुछ कमियों की ओर ध्यानाकृष्ट कराए जाने के बाद प्रभारी मंत्री ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा.लक्ष्मी सिंह को निर्देशित किया कि वहां तैनात फार्मासिस्ट को अन्यत्र स्थानांतरण के लिए शासन से अनुरोध करें। सांसद रमेश चंद बिंद, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, भदोही विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव ने प्रभारी मंत्री का अन्य कई बातों पर ध्यान खींचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें