फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारपेट एक्सपो मार्ट में बनाया कोविड केयर हास्पिटल

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। विभिन्न राज्यों से लगातार लौट रहे प्रवासियों तथा कोरोना से पैदा संकट से निपटने के लिए नगर के कारपेट सिटी में निर्मित कारपेट एक्सपो मार्ट में 400 बेड का कोविड केयर एल 1 हास्पिटल बनाया गया है। अभी तक तहसील में केवल सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र चौरी रोड पर यह व्यवस्था थी। यहां कोरोना पाजिटिव मरीजों को रखा जा सकेगा। इस क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने मार्ट का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न प्रांतों में फंसे प्रवासियों को वापस लाने के निर्णय के बाद अब तक एक लाख लोगों की रेल अथवा बसों व जनपद वापसी हो चुकी है। भारी संख्या में प्रति आ रहे लोगों से कोरोना संदिग्ध मरीज भी लौट रहे हैं। अब तक कुल 8 पाजिटिव मामले भी आ चुके हैं लेकिन भविष्य में और मामलों के आने के मद्देनजर कारपेट एक्सपो मार्ट को कोविड केयर एल वन हास्पिटल बनाने का निर्णय लिया गया।
मंगलवार दोपहर डीएम ने मार्ट का निरीक्षण किया और बेड आवश्यक सुविधाएं बनाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने यहां रखे जाने वालों के लिए 50 महिला पुरुष शौचालय भी बनाए जाएंगे। निरीक्षण के बाद से स्वास्थ्य महकमा व्यवस्था में जुट गया है। एसपी रामबदन सिंह ने वहां सुरक्षा व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण में सीएमओ डा.लक्ष्मी सिह, बीडा सीईओ कृतिका ज्योत्सना, एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा, अपर एसडीएम ज्ञानप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें