फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं पिटे तो कहीं राशन डकार गए कोटेदार

विज्ञापन
औराई के घोसिया मिश्रानी में खराब पॉस मशीन को दिखाते कोटेदार उमाशंकर। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लॉकडाउन में कोटे की दुकानों पर राशन वितरण में काफी समस्याएं आ रही हैं। कहीं गरीबों का राशन बेच दिया गया तो कहीं पर कार्डधारकों ने ही कोटेदार को पीट दिया। सभी मामलों की पुलिस जांच कर रही है। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते 14 अप्रैल तक देश में लॉकडाउन है। खाने-पीने को लेकर दिक्कत न हो, इसलिए सरकार ने मजदूर, श्रमिक, ठोला-खोमचा, अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को नि:शुल्क राशन देने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

एक अप्रैल से राशन की दुकानों पर वितरण भी शुरू हो गया, लेकिन कई दुकानों पर राशन वितरण में समस्या आ रही है। सुरियावां थानाक्षेत्र के पकरी कला गांव में बुधवार को पूर्ति निरीक्षक की जांच में 30 क्विंटल से अधिक राशन कम मिला। पूर्ति निरीक्षक की आख्या पर एसडीएम ज्ञानपुर ज्ञान प्रकाश यादव ने तलब किया। एसडीएम ने बताया कि राशन वितरण में घपलेबाजी का मामला डीएम के संज्ञान में है। निर्देश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। घोसिया संवाददाता के अनुसार, बुधवार शाम को घोसिया के वार्ड 12 में राशन वितरण के दौरान पॉस मशीन फेंकने और कोटेदार से मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
घोसिया मिश्रानी के कोटेदार उमाशंकर शर्मा बुधवार की देर शाम कार्ड धारकों को अनाज का वितरण कर रहे थे। आरोप है कि वार्ड के बहारुद्दीन का लड़का नूरुद्दीन आया और कहा कि अपने और अपने पिता के कार्ड यूनिट के हिसाब से चावल के स्थान पर सिर्फ गेहूं चाहिए। यूनिट के हिसाब से 18 किलो गेहूं और 12 किलो चावल मिलता, लेकिन वह 30 किलो गेहूं लेने के लिए अड़ा रहा। इसको लेकर विवाद हुआ तो उसने पॉस मशीन फेंक दिया। कोटेदार की तहरीर पर बहारूद्दीन समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं दूसरी तरफ कोटेदार संघ के अध्यक्ष गिरजाशंकर तिवारी कल्लू ने कहा कि कोटेदारों को कुछ मनबढ़ परेशान कर रहे हैं। घोसिया और सूर्यभानपुर में कोटेदारों के साथ मारपीट की गई। मामले में पुलिस कार्रवाई करे अन्यथा आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें