फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई तहसील के उधवामाफी के कार्डधारकों ने जिला मुख्यालय पर कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन कर प्रार्थनापत्र डीएम को सौंपा। चेतावनी दी कि दुकान का लाइसेंस निरस्त नहीं किया गया तो कार्डधारक सड़क पर उतरने के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र में सुरसत्ती देवी ने आरोप लगाया है कि ब्लॉक और तहसील की सीमा पर स्थित उक्त गांव की दुकान एक व्यक्ति को आवंटित की गई है। यह आरोप भी लगाया गया है कि आपूर्ति निरीक्षक से मिलीभगत कर प्रति माह कालाबाजारी, घटतौली किया जाता है, जबकि वितरण शत प्रतिशत वितरण दिखाया जाता है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि मंगलवार को जब अंत्योदय, पात्र गृहस्थी के कई कार्डधारकों ने राशन कम देने का विरोध किया तो दुर्व्यवहार किया गया। धमकी दिए जाने का आरोप भी लगाया गया। उर्मिला देवी ने आरोप लगाया कि कोटेदार ने दुर्व्यवहार कर भगा दिया गया। शीला देवी, चंद्रवती देवी ने कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इन लोगों ने चेतावनी दी कि मंडलायुक्त और मुख्यमंत्री तक गुहार लगाई जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में नारायण, सुशीला देवी, अशोक कुमार, महेश कुमार, शिवम, श्यामलाल, उदय, सजीवन, फूलदेई, सत्यनारायण, आनंद कुमार, चंद्रशेखर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें