फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएनपीजी में तीन पालियों में होगी स्नातक की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक वार्षिक परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। 23 मई से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए कॉलेज प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरे आदि को दुरूस्त करा दिया है। परीक्षा में स्नातक के करीब चार हजार विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। तीन पालियों में परीक्षा होगी।
विज्ञापन

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अभी कुछ दिन पूर्व तक सेमेस्टर परीक्षाएं चलीं। बीए, बीएससी और बीकाम की परीक्षा कराने के लिए विद्यापीठ से निर्देश मिलते ही कॉलेज प्रशासन तैयारी में जुट गया है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने बताया कि वार्षिक परीक्षा में बीए, बीकॉम और बीएससी के करीब चार हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा तीन पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली में सुबह नौ से साढ़े दस, दूसरी पाली में दोपहर 12 से डेढ़ बजे और तीसरी पाली में दोपहर तीन बजे से साढ़े चार बजे तक परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि खामियों के चलते बंद सीसीटीवी कैमरे को सही करा दिया गया है। परीक्षा में शामिल हर विद्यार्थियों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर बनी रहेगी। गेट पर सघन जांच के बाद ही छात्र-छात्राओं को अंदर जाने की अनुमति मिलेगी। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र जरूर साथ लेकर आएंगे। नकल विहीन वार्षिक परीक्षा कराने को लेकर आंतरिक उड़ाका दल का गठन किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य और अंदर के गेट पर पुलिस जवानों की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें