फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: राजा दशरथ बरात लेकर पहुंचे जनकपुर, सीता ने राम को पहनाई वर माला

विज्ञापन
महाराजगंज रामलीला में मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
महराजगंज। कस्बा में आयोजित राम लीला में बृहस्पतिवार को सीता स्वयंवर की लीला का मंचन हुआ। श्रीराम और माता सीता के विवाह समाचार पाकर राजा दशरथ अपनी सेना, गुरु वशिष्ठ और अन्य ऋषियों के साथ धूमधाम से बरात लेकर अयोध्या से जनकपुर पहुंचते हैं।
विज्ञापन

गुरु वशिष्ठ और शतानंद जी की देखरेख में वैदिक विधि से श्रीराम और सीताजी का विवाह संपन्न होता है। इसके साथ ही राजा जनक की अन्य पुत्रियों और श्री राम के भाइयों का भी विवाह होता है।
जिसमें श्रीराम और सीता, लक्ष्मण और उर्मिला, भरत और मांडवी, शत्रुघ्न और श्रुतकीर्ति के साथ ही चारों भाइयों का विवाह दोनों कुलों के गुरु वर और कन्या की हथेलियों को मिलाकर संपन्न होता है। पाणिग्रहण हुआ देखकर ब्रह्मादि देवता, मनुष्य और मुनि आनंद में भर गए।
विज्ञापन

सुख के मूल दूल्हा को देखकर राजा-रानी का शरीर पुलकित हो गया और हृदय आनंद से उमंग उठा। राजाओं के अलंकार स्वरूप महाराज जनकजी ने लोक और वेद की रीति को करके कन्यादान किया। कार्यक्रम में, राजेश, राबिन, दिनेश, राहुल, मनोज, पंकज, सुरेंद्र, आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें