फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवटाहीं सहित चार गांव लोहिया गांव के लिए होंगे चयनित

Mon, 06 Jul 2015 01:53 AM IST
Kevtahin four villages will be selected for Lohia village
विज्ञापन
विज्ञापन
वह  डीघ विकास खंड के केवटाहीं गांव में रविवार को दलित उत्थान विकास समिति की ओर से आयोजित ब्लाक स्तरीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने केवटाहीं समेत चार गांवों को लोहिया गांव में चयनित किए जाने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दलित समाज के उत्थान के बिना आदर्श समाज की कल्पना बेमानी है। एक जाति से राजनीति नहीं की जा सकती। वर्तमान की प्रदेश सरकार दलित समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए संकल्पित है। विधायक ने कहा कि दलित समाज की बेटियां शिक्षित हों इसके लिए प्राथमिक, जूनियर और आश्रम पद्धति विद्यालय खुलवाया। कहा कि कुछ लोग जाति धर्म के नाम पर गुमराह की राजनीतिक करते हैं लेकिन वह जनता के बीच में रहकर विकास करेंगे। उन्होंने केवटाहीं सहित चार दलित बाहुल्य गांवों को आगामी सत्र में लोहिया गांव बनाने, 32 दलित बस्तियों में तीन करोड़ की लागत से दस किमी इंटरलाकिंग, 100 सोलर लाइट, 50 हैंडपंप, जन कल्याण रामवृक्ष विद्यालय अमिलौर के प्रबंधक को भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से पांच लाख देने की घोषणा की। इसके पूर्व सम्मेलन में आए दलित समाज के नेताओं ने बसपा नेताओं पर कटाक्ष करते हुए विधायक का भरपूर का सहयोग करने का आश्वासन दिया। दलित नेता जितेंद्र गौतम ने कहा कि बसपा सरकार में उनके हित के लिए एक भी प्रयास नहीं किया गया। सांसद और विधायक चुने गए लेकिन वह अपनी झोली भरने में ही लगे रहे। कहा कि आने वाले चुनाव में समाज विधायक के साथ रहेगा। इस मौके पर सूर्यभान गौतम, कल्लूराम, कृष्ण कुमार, कोलाहल, रमेश, माता चरण, हरषू, दूधनाथ, दया गौतम, श्यामलाल चौधरी, लालजी, बदलू, सुभाष, वंशीधर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें