फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा : आज रात 12 बजे से बंद हो जाएगी हाईवे की उत्तरी लेन, 24 घंटे तैनात रहेगी पुलिस-मेडिकल टीम

विज्ञापन
गोपीगंज ओबीटी कालीन कंपनी के सामने उत्तरी लेन का बंद कट । संवाद
विज्ञापन
सावन माह बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगा। इससे पहले बुधवार की रात 12 बजे से वाराणसी-प्रयागराज हाईवे का उत्तरी लेन बंद हो जाएगा। कांवड़ मार्ग पर 24 घंटे पुलिस और मेडिकल टीम तैनात रहेगी।
विज्ञापन

सुरक्षित कांवड़ यात्रा के लिए जिला प्रशासन की ओर से उत्तरी लेन पर 67 कट पाइंट पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं ऊंज और बाबूसराय की सीमा पर विशेष पिकेट की ड्यूटी लगा दी गई है। उत्तरी लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित होने के बाद दक्षिणी लेन पर विशेष साइनेज लगाए गए हैं, जो यात्रियों को रास्ता बताएंगे। इसके अलावा संपर्क मार्ग व फ्लाईओवर पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है।
हर साल सावन के महीने में वाराणसी-प्रयागराज हाईवे का उत्तरी लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दिया जाता है। जगह-जगह कांवड़ियों के शिविर लगाए जाने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा का भी विशेष ध्यान दिया जाता है। हाईवे पर कोई वाहन प्रवेश न कर पाए।
विज्ञापन

इसके लिए वाराणसी-प्रयागराज हाईवे जिले की 42 किलोमीटर की सीमा में 67 कट व संपर्क मार्गों के निकास पर बैरिकेडिंग लगाई गई है। कांवड़ मार्ग पर 900 पुलिककर्मियों की ड्यूटी लगाई है। हर प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे के साथ-साथ कांवड़ मार्गों का ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। कांवड़ियों की सुविधा के लिए जंगीगंज, गोपीगंज, लालानगर टोल प्लाजा और औराई में एबुलेंस रखी गई है। जिसमें शामिल है। इसके अलावा उत्तरी लेन पर भीटी बाॅर्डर से बाबू सराय तक चार अस्पताल बनाए गए हैं। थाना गोपीगंज, सीएचसी गोपीगंज, टोल प्लाजा लालानगर, औराई थाने पर अस्पताल स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा हाईवे पर संकेतक लगा दिए गए हैं।
इस दिन रहेगा डायवर्जन : सावन माह के दौरान पांच प्रमुख तिथियों पर पांच दिनों का डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। इसमें मुख्य तिथि से तीन पूर्व और एक दिन बाद तक वाहनों का डायवर्जन रहेगा।
यातायात सीओ राजीव सिंह के मुताबिक औराई चौराहा से मिर्जापुर की ओर व गोपीगंज के मिर्जापुर तिराहे से मिर्जापुर की ओर चार सोमवार व रक्षाबंधन पर्व पर 72 घंटे के लिए भारी व छोटे वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें