मिर्जापुर। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक काशीराम को भारत रत्न देने के लिए वीपी सिंह सामाजिक न्याय मंच ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा।
संजय सिंह गहरवार ने कहा कि उनका जीवन सामाजिक और राजनीतिक बदलाव का प्रतीक रहा है। कांशीराम ने दलित समाज के लोगों को मुख्य धारा की राजनीति में लाने का कार्य किया। भारतीय राजनीति और समाज में एक बड़ा परिवर्तन लाने में उनकी भूमिका आदर योग्य है।
आयुष सिंह ने कहा कि उनके सामाजिक और राजनीतिक प्रयासों को सम्मान देने का और नए सिरे से रेखांकित करने का वक्त है। ऐसे में वीपी सिंह सामाजिक न्याय मंच राष्ट्रपति से आग्रह करता है कि कांशीराम साहब को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान प्रदान किया जाए। इस मौके पर मुकेश कुमार उपाध्याय, अजीत साहू ,गुलाम कुरैशी, संजय दुबे, अशफाक कुरैशी, डॉ कपिल मौर्या, युवराज सिंह आदि रहे।