फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह से कांशीराम आवास में बिजली न आने से फूटा गुस्सा

Mon, 23 Mar 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 चेतावनी दी कि अविलंब बिजली आपूर्ति नहीं सुधरी तो बिजली विभाग के कार्यालय पर तालाबंदी करेंगे।
विज्ञापन



समाजसेवी बबलू श्रीवास्तव के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में आवंटी रविवार को विकास भवन मार्ग पर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

 आरोप लगाया कि विद्युत विभाग के मनमानी रवैये से एक सप्ताह से 1500 आवासों में बिजली नहीं आ रही है। इससे पेयजल सहित अन्य समस्याओं से लोगों को जूझना पड़ रहा है।

बिजली न रहने से 1500 आवासों में रहने वाले लोगों को किसी भी समय अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है। बिजली विभाग की ओर से गरीबों को मनमानी तरीके से बिल भेजा गया है।
विज्ञापन


 किसी का बिजली बिल 10 हजार तो किसी का 20 हजार रुपये भेजा गया है। रमजान के महीने में विभागीय स्तर से अनवरत बिजली आपूर्ति की जाती है लेकिन नवरात्र और परीक्षा के सीजन में अघोषित कटौती से लोग परेशान हो गए हैं। व्रत रहने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


 नाराज लोगों ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता का पुतला दहन किया और चेतावनी दी कि अविलंब आपूर्ति सही नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन एवं पुतला दहन में मोहन रावत, सोनू अंसारी, जितेंद्रपति तिवारी, संजय कुमार, अशोक शर्मा, कमलेश बिंद, कृष्णा गुप्ता, मंजू शर्मा, बुच्चन बाबाजी, सोनी, सरफरी, सलीम खां, अफसाना बानो, मो. अरशद सहित कई लोग रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें