फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग कमलेश पटेल के नृत्य के कायल हुए लोग

Mon, 29 Feb 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 इस दौरान कमलेश पटेल ने लोगों को संदेश दिया कि संसार में कोई लाचार नहीं। यदि किसी ने खुद को लाचार समझ लिया तो सबकुछ होते हुए भी आप लाचार ही हैं। उन्होने अंतिम समय तक हार न मानने की अपील लोगों से अपील की।
विज्ञापन


दो घंटे तक चले सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। इस मौके पर लायंस क्लब के गवर्नर प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि मस्तिष्क पक्षाघात पर लायंस क्लब ने काफी काम किया है और इसमे निरंतरता लाने का प्रयास किया जा रहा है।

बताया कि पक्षाघात किसी को भी हो सकता है लेकिन आवश्यकता है इसे हराने की। यह आपके दृढ़ निश्चय से हराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि फौरी तौर पर इससे बचाव का उपाय यही है कि हर माता पिता इस रोग को समझे और यदि कोई बच्चा दिव्यांग हो जाता है तो उसे कभी विकलांग कहकर न पुकारें।
विज्ञापन


 उन्होंने इस पर  जीत हासिल करने में सहयोग मांगा।
लायंस क्लब भदोही वरूणा के अध्यक्ष अब्दुल कादिर अंसारी ने कहा कि मस्तिष्क पक्षाघात किसी को भी लग सकता है। हम लोग इसे मिलजुल कर हराने में सक्षम हैं। यह कार्यक्रम की आवश्यकता ऐसे ही बच्चों को को प्रेरित करने के लिए आयोजित की गई है।

रवि पाटोदिया ने कहा कि भदोही में मस्तिष्क पक्षाघात (सेरेब्रल पालसी) क्लीनिक खुल गया है। अब इसे विस्तार दिया जा रहा है। दोनो पैरों से विकलांग कमलेश पटेल को शहर में लाने की प्रमुख कारण यही है कि हम इन्हें भदोही वासियों के सामने प्रस्तुत करना चाहते थे।


कार्यक्रम में ग्रीन व्यु पब्लिक स्कूल के बच्चों के स्वागत गान और क्लीनिक में उपचाराधीन दर्जन भर दिव्यांग बच्चों के नृत्य-गीत के बाद स्टेज पर बड़ौदा के डांस इंडिया डांस फेम कमलेश पटेल का आगमन लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ की।

इस दौरान पोलियोग्रस्त दोनों पैरों पर कंधों पर रख कर कमलेश पटेल ने जिस स्फूर्ति  के साथ नृत्य किया और संगीत की धुन पर नाच कर दिखाया लोग आश्चर्यचकित हुए बिना नहीं रह सके।

कार्यक्रम को क्लब के डिप्टी गववर्नर अनिल तुल्सियानी, पूर्व गवर्नर पीसी जायसवाल, सांसद विरेंद्र सिंह मस्त, विधायक जाहिद बेग, रमेश काबरा, उमेश भल्ला,  रवि पाटोदिया ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान अजय काबरा, रमेश पुरोहित,  हाली कुमार जैन, आनंद जायसवाल, असलम महबूब, तिलकराज खन्ना, डा.विधु गु्ता, डा.किरन गुप्ता, गोपाल हर्ष, एचएन मौर्य, गोपाल जी हर्ष, एसके सिन्हा, रामगोपाल गोयल, शैलेंद्र दुबे आदि ने भी कार्यक्रम का आनंद उठाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें