काशी, विंध्य, प्रयाग के मध्य माघ माह में आयोजित कल्पवास मेला अनुष्ठान का बुधवार को समापन हुआ। समापन अनुष्ठान में विधिवत मां गंगा पूजन के साथ स्थापित कलश का भी विसर्जन हुआ।
विज्ञापन
महंत व आयोजक पंडित करूणा शंकर दास ने कल्पवासियों को मासिक साधना का महत्व बताया और अगले वर्ष एक बार फिर से आत्मिक शुद्धि के लिए कल्पवास में आने का न्योता दिया। उन्होंने मेले में प्रशासन के मिले सहयोग को लेकर भी संतोष व्यक्त किया।
काशी, विंध्य, प्रयाग के मध्य सेमराधनाथ धाम में हर साल माघ महीने में कल्पवास मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें जनपद समेत पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के कल्पवासियों के साथ कई प्रांतों के कल्पवासी आत्मिक शुद्धि के लिए गंगा की रेती पर साधना करते हैं। हर साल एक जनवरी को ध्वज व भूमि पूजन के साथ मेले का शुभारंभ होता है।