ब्लॉक क्षेत्र के मेढी स्थित महर्षि आजाद स्टेडियम में खेल समिति की बैठक हुई। इसमें 24, 25 अक्तूबर को होने वाले दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। समिति ने प्रतियोगिता के प्रथम संस्करण को सेवा श्रम इंटर कॉलेज में कराने का निर्णय लिया।
खेल समिति के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने बताया कि अंतरराज्यीय कबड्डी में देश के विभिन्न प्रदेशों की टीमें भाग लेंगी। महर्षि आजाद की ओर से इसका आयोजन होगा। इसमें देश-प्रदेश की नामी कबड्डी प्रतिभाएं अपना दमखम दिखाएंगी। इस तरह के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाएं भी निखरेंगी। उन्होंने बताया कि क्रिकेट की तरह अब कबड्डी को भी आगे बढ़ाने के लिए समिति ने निर्णय लिया है। इस मौके पर समिति के सचिव अमर सिंह और संरक्षक मथुरा प्रसाद यादव, दिनेश यादव उर्फ दादा, संतोष प्रजापति, गौरी शंकर मिश्रा आदि रहे।