फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भदोही में खुलेगा जूट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का कार्यालय

विज्ञापन
भदोही में माल वाहन पर लदे जूट यार्न। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
भदोही। कालीन परिक्षेत्र में जूट की उपलब्धता को लेकर सरकार गंभीर हुई है। इसी गंभीरता का नतीजा है कि भदोही में जूट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का कार्यालय खोला जाएगा। ऑल इंडिया कारपेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एकमा) के कालीन भवन में कार्यालय खोलने की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। यह जानकारी जूट कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक संजय कमार पाणीग्रही ने दी। उन्होंने बताया कि तीन अगस्त को कंपनी के अधिकारी कार्यालय का शुभारंभ करेंगे। ऊन के साथ-साथ जूट के कालीन बहुतायत में उत्पादित हो रहे हैं। जूट के कालीन ऊनी कालीन के मुकाबले सस्ते होते हैं तथा धीरे-धीरे जूट के कालीनों की मांग जोर पकड़ रही है।
विज्ञापन

इस बीच ट्रांसपोर्टेशन जैसी समस्याओं और कच्चे माल की कमी के चलते जूट की कीमतें पिछले आठ महीने में लगभग 150 प्रतिशत तक बढ़ने से कालीन निर्यातकों की बेचैनी बढ़ गई थी। कीमतें बढ़ने से जूट से बने कालीनों के ऑर्डर स्वीकार करने में कालीन निर्यातक कतराने लगे थे। इस बीच भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) के सहयोग से कई बार जूट कॉरपोरेशन के अधिकारियों को भदोही बुलाकर उनके साथ एकमा और कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) पदाधिकारियों से वार्ता कराई गई। कई बार की बैठकों के बाद नतीजा यह निकला कि कॉरपोरेशन भदोही में अपना कार्यालय और वेयरहाउस खोलने को राजी हो गई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी शैलेष कुमार भी उपस्थित रहेंगे।
भदोही में कार्यालय खोलने के लिए एकमा के तत्कालीन मानद सचिव पीयूष बरनवाल कोलकाता कॉरपोरेशन के कार्यालय भी गए थे। जहां उन्होंने उनसे मिल कर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की थी। इस बावत पूर्व मानद सचिव ने कहा कि कार्यालय यहां खुलने का लाभ कालीन परिक्षेत्र के लोगों को मिलेगा। जब शाखा प्रबंधक और विपणन अधिकारी यहीं मिलेंगे तो जूट की उपलब्धता और आसान होगी। उन्होंने बताया कि तीन अगस्त के कार्यक्रम में कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक संजय कुमार पानीग्रही भी भदोही आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें