फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा शासन में खत्म होगा जंगलराज:राजभर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा कि जंगलराज से जनसमुदाय को मुक्ति बसपा सरकार बनने पर ही मिलेगी। भाजपा की गलत नीतियों से महंगाई चरम पर पहुंच गई है। दो वक्त की रोटी गरीबों को नसीब नहीं हो पा रही।
विज्ञापन

वह बृहस्पतिवार को सरपतहां में स्थित बसपा कार्यालय पर पार्टी की सभा में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कहाकि, मुख्यमंत्री भले ही कानून का राज होने की बात कर रहे हैं लेकिन महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध ने सरकारी दावों को खोखला कर दिया है। पंचायत चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया। जनता सब समझ चुकी है। 2022 के चुनाव में पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। बसपा सरकार में समाज के हर वर्ग को सम्मान मिलता है। राजभर के जिले में आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें