फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: काशी नरेश विश्वविद्यालय में इस सत्र से पत्रकारिता की होगी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी नरेश विश्वविद्यालय में नए सत्र से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (बीजेएमसी) की पढ़ाई होगी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीजेएमसी पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. उमा श्रीवास्तव ने बताया कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य युवाओं को पत्रकारिता, जनसंचार और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। यह पहल उन्हें सफल कॅरिअर के लिए तैयार करेगी।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य विद्यार्थियों को आधुनिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण देना है। बीजेएमसी पाठ्यक्रम में पत्रकारिता, फिल्म निर्माण, विज्ञापन और जनसंपर्क जैसे विषय शामिल हैं। इसमें डिजिटल मीडिया, न्यूज़ रिपोर्टिंग और कंटेंट क्रिएशन का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। बीजेएमसी की संयोजक अंशुबाला ने बताया कि यह पाठ्यक्रम मीडिया और संचार के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक उत्कृष्ट अवसर है। बताया कि बीजेएमसी पाठ्यक्रम को आधुनिक मीडिया उद्योग की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल पर भी जोर दिया जाएगा। विद्यार्थी विभिन्न मीडिया माध्यमों में काम करने के लिए तैयार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें