आरोप लगाया कि वार्ड संख्या आठ में प्रत्याशी को प्रशासन की ओर से जान-बूझकर हराया गया। इसके लिए मतगणना में धांधली की गई।
राधेश्याम उपाध्याय के नेतृत्व में विरोध में उतरे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मतगणना के दौरान गड़बड़ी करके उनके प्रत्याशी को हराया गया है। बिना पुनर्मतगणना हुए मामले का निस्तारण नहीं हो सके।
सुबह आठ बजे प्रदर्शन करने पहुंचे ग्रामीणों ने अबरना तिराहे पर दो घंटे से अधिक समय तक जाम लगाए रखा। सूचना पाकर पहुंची सुरियावां पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर किसी तरह से शांत कराया।
उधर, इसी तरह अभिया बाजार में लोगों ने दूकानों को बंद कराकर मतगणना में धांधली का आरोप लगाया। इसकी सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने पर दूकान बंद करा रहे लोग मौके से खिसक लिए। विरोध प्रदर्शन को लेकर इलाके में पूरे दिन गहमागहमी का माहौल रहा।