फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आभूषण की दूकान से हजारों का माल किया पार

Mon, 12 Oct 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी दूकान में चोरी करने से पूर्व आसपास के लोग जाग गए और चोर भाग गए। मकान मालिक ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर नकाबपोश चोरों ने तमंचा सटाया। सुबह खबर लगते ही एसओ सुरियावां और चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

गजधरा गांव निवासी महेेंद्र सेठ की गड़ेरियापुर बाजार निवासी भूईधर मौर्य के मकान में शिवजी आभूषण नाम की दूकान है। प्रतिदिन की तरह वह शनिवार की रात दूकान बंद कर घर चला आया।
 देर रात आए चोरों ने दूकान के शटर को तोड़कर उसमें रखा हजारों के गहने साफ कर दिया। चोरों ने उसी दूकान से सटे देवनाथपुर निवासी सुजीत सेठ के आभूषण की दूकान का ताला तोड़ने लगे।
विज्ञापन

उसी दौरान सुजीत के मकान मालिक कैलाश चंद्र मौर्य जाग गए। मकान मालिक का आरोप है कि वह विरोध किए तो नकाब लगाए चोरों ने उनके कनपटी पर तमंचा लगा दिया। कुछ देर में आसपास के लोग जागने लगे तो चोर भाग गए। सुबह चोरी की खबर लगते ही दूकानदार के पैरो तले जमीन खिसक गई। सूचना मिलने के बाद एसओ सुरियावां एसएस पांडेय और चौकी इंचार्ज मोढ़ महेंद्र यादव ने मौका मुआयना किया। चोरी की घटना को लेकर आसपास के लोगों से बातचीत की। थानाध्यक्ष सुरियावां ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें