फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जया के गोद लिए गांव में सड़क निर्माण में धांधली 

Sun, 29 May 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा की राज्यसभा सांसद जया बच्चन के गोद लिए गांव दत्तीपुर में 99 लाख की लागत से बन रही सड़क के निर्माण में धांधली पकड़ में आई है। ग्रामीणों की शिकायत पर गत दिनों सीडीओ आरपी मिश्र की जांच में मामला सामने आया। जांच के बाद उक्त सड़क के निर्माण पर रोक लगा दी गई है। 
विज्ञापन

सांसद जया बच्चन ने दो साल पूर्व भदोही विकास खंड के दत्तीपुर गांव को गोद लिया था। गांव के विकास के लिए करीब छह माह पूर्व 99 लाख की लागत से दत्तीपुर से बेनीपुर तक एक किमी सीसी रोड, आउट फाल ड्रेन और नाली निर्माण का कार्य प्रस्तावित हुआ। वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद पहली किस्त 74.25 लाख रुपये जारी कर दिया गया। कार्यदायी संस्था ने सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया। चार माह पूर्व ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में धांधली का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की थी। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए गत दिनों मुख्य विकास अधिकारी आरपी मिश्र ने उक्त सड़क की जांच की। जांच के दौरान यह पाया गया कि सीसी मार्ग निर्माण में कार्यदायी संस्था की ओर से सीमेंट, कंक्रीट में नरम बालू के बजाए साधारण बालू का प्रयोग किया गया है। गिट्टी कुटाई की जांच की गई तो उसमें पाया गया कि उसकी मोटाई 7.50 से नौ सेमी है, जो मानक का 50 प्रतिशत भी नहीं है। जबकि उसकी मोटाई 20 सेमी होनी चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी आरपी मिश्र ने बताया कि सीसी मार्ग के निर्माण में व्यापक स्तर से धांधली पकड़ी गई। निर्माण पर रोक लगाते हुए कार्यदायी संस्था समाज कल्याण निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण के बाद संस्था और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें