सुरियावां मेढ़ी मैदान में क्रिकेट मैच शुरू होने से पहले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथ
सुरियावां। क्षेत्र के महर्षि आजाद स्टेडियम मेढ़ी में आयोजित राजाराम सिंह अंडर-16 टी-20 क्रिकेट महाकुंभ में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। जिसमें पहले मैच में एमसीए जौनपुर ने एससीए मछलीशहर को नौ विकेट से हराया। वहीं दूसरे मैच में सेवापुरी की टीम आजाद स्पोर्ट्स को 24 रन से हराया। पहले मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सेवापुरी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 151 रन बनाए। जिसमें आरूष दूबे ने 55 रन, जयप्रकाश ने 29 रन व आयुष ने 27 रन बनाए। आजाद स्पोर्ट्स की तरफ से गेंदबाजी में कृष्णा यादव ने 3 विकेट राजन यादव यातेन्द्र सिंह व संदीप ने 1-1 विकेट लिए।
जवाब में उतरी आजाद स्पोर्ट्स क्लब की टीम 8 विकेट पर 127 रन ही बना सकी। जिसमें प्रियांशु बिंद व एस राजपूत ने 30-30 रन बनाए। इसके अलावा अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। वहीं दूसरा मैच एमसीए जौनपुर व एससीए मछलीशहर के बीच हुआ। जिसमें टॉस जीतकर मछलीशहर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 123 रन बनाए। जिसमें श्रीस गर्ग ने 45 रन, बनाए अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। कुनाल 3 विकेट लिए। जवाब में उतरी एमसीए जौनपुर की टीम 15 वे ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाकर मैच जीत लिया। जिसमें कुनाल ने नाबाद 72 रन बनाए।