फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ जन अधिकार पार्टी ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भागीदारी संकल्प मोर्चा के आह्वान पर जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को महंगाई और उत्पीड़न के खिलाफ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम संबोधित 15 सूत्री मांग पत्र डीएम को देकर चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सौरभ मौर्या ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि बिना सोचे-समझे किसान विरोधी कानून, महंगाई बढ़ाने, आरक्षण नीति समाप्त कर पूंजीपतियों के इशारे पर कार्य करना शुरु कर दिया है। कहा कि सरकार की नीतियों का परिणाम है कि न किसान संतुष्ट है न आम गरीब, मजदूर, बेरोजगार और छात्र-छात्राएं संतुष्ट हैं। कानून का राज स्थापित कराने वाले जंगलराज को बढ़ावा देकर महिलाओं का खुलेआम उत्पीड़न कर रहे हैं। न्याय मांगने पर पुलिस अपराधियों के इशारे पर उन्हीं के खिलाफ फर्जी मुकदमे लाद रही है जो पीड़ित हैं। इस दौरान कहा कि चुनावी समर में पेट्रो पदार्थों का दाम बढ़ाकर गरीबों की रसोई की फिकी कर दी गई है, ऐसे में दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्टर की चांदी कट रही है और आम परिवार महंगाई की आग झुलस रहा है।
कहा कि आम जनता, किसान को नुकसान पहुंचाने नीति को वापस लिया जाए, सरकारी संपत्तियों को बेचने से रोका जाए, पेट्रो पदार्थ की बढ़ी कीमत वापस ली जाए, सख्त कानून बनाकर महिलाओं की सुरक्षा की जाए, मजदूरों को एकमुश्त 15 हजार रुपये देकर 7500 रुपये प्रति माह मिले, गरीब परिवारों का उत्पीड़न रुके, पिछड़ा वर्ग का आरक्षण बहाल हो, क्रिमीलेयर का शुल्क 15 लाख किया जाए, खाद-बीज, कीटनाशक की कालाबाजारी पर रोक लगे, छुट्टा पशुओं में गौशाला पहुंचा कर फसलों की सुरक्षा कराई जाए, छोटे-मझले दुकानदारों, किसानों का बिजली माफ हो, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान तत्काल कराया जाए कारपेट एक्सपोर्ट का समर्थन मूल्य बढ़ाकर रोजगार की व्यवस्था दी जाए, जिले में आधुनिक अस्पताल का निर्माण कराकर गरीबों-मजदूरों को राहत दी जाए। इस अवसर पर लक्ष्मीलता देवी, किरन मौर्या, विनोद मौर्या, कलट्टर यादव, संजय मौर्या, लक्ष्मण मौर्या, सौरभ मौर्या आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें