फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के जगदीश चंद्रा ने जीती हाफ मैराथन

Mon, 29 Feb 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 दूसरे और तीसरे स्थान पर इलाहाबाद के धावक ने अपना कब्जा जमाया। केनियाई धावक जहां 12वें स्थान पर रहा वहीं भदोही के एथलीट 13वें और 14वें स्थान पर रहे।
विज्ञापन


रविवार को सुबह सात बजे जंगीगंज के रामदेव पीजी कालेज से हाफ मैराथन का शुभारंभ सांसद विरेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। मैराथन में शामिल धावक जंगीगंज, गोपीगंज, ज्ञानपुर होते हुए जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर पहुंचे।

 बाजारों में धावकों का लोगों ने बढ़-चढ़कर उत्साह बढ़ाया। मैराथन में वाराणसी के जगदीश चंद्रा प्रथम, इलाहाबाद के अजय वीर सिंह द्वितीय और अनिल कुमार सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


 बलिया के वासदेव निषाद चौथे, उत्तराखंड के प्रमोद सिंह पाचवें, वाराणसी के प्रमोद यादव छठवें स्थान पर रहे। केनियाई धावक दानिल कीप्रोच लेंजले 12वें स्थान पर रहे।

भदोही के एथलीट बब्बन यादव और मुकेश पाल 13वें और 14वें स्थान पर रहे। जिला स्टेडियम में आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि भोलानाथ शुक्ल, विशिष्ट अतिथि डा. आरके पटेल ने पहले से सातवें स्थान पर रहने वाले धावकों को पुरस्कृत करने के अलावा 20वें नंबर तक के एथलीटों को सांत्वना पुरस्कार दिया।
विज्ञापन


प्रथम पुरस्कार 51 हजार का जगदीश चंद्रा को मिला। इस मौके पर राजेंद्र दूबे, धीरेंद्र पांडेय, संतोष पांडेय, आनंद पांडेय, शाहिद रजा रिजवी, मनोज उपाध्याय, प्रीतम सिंह, मनीष पांडेय, राजेंद्र बघेल, अवनीष मिश्रा, कैलाश पाल, सूर्यकांत, समरजीत, रूस्तम खान सहित कई लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन छात्रसंघ के पूर्व मंत्री अनिल पांडेय ने किया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें