इस अवसर पर आयोजित समारोह में सांसद ने कहा इस शिविर के माध्यम से केंद्र सरकार जन जन तक पहुंचना चाहती है।
इस शिविर में जटिल से जटिल रोगों का उपचार तो होगा ही इसकी खास बात यह होगी कि इसमें देश के सबसे बड़े अस्पतालों के चिकित्सकों की भी सेवाएं और दवाऐं प्राप्त हो सकेगी।
सांसद ने बताया कि इससे पूर्व में ऐसी सुविधा देने के बारे में कभी नहीं सोचा गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा यह है कि दूर दराज के इलाकों में भी नई दिल्ली के प्रमुख अस्पतालों के चिकित्सकों की सेवाएं मिले। इसके लिए 20 दिन का यह शिविर लगाया जा रहा है जिसका 18 मार्च अंतिम दिन होगा।
बताया कि उक्त शिविर इंपैक्ट इंडिया फाउंडेश और महिंद्रा फायनांस के सहयोग से संभव हो पा रहा है। उन्होंने इस काम में महिंद्रा फायनांस से मिल रहे सहयोग की सराहना की।
समारोह में फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डा.रजनीश गौड ने कहा 20 दिनों तक चलने वाले इस चलते फिरते शिविर का विधिवत कामकाज रविवार से शुभारंभ होगा।
8 मार्च तक आंख से जुड़े रोगियों का उपचार और आपरेशन होगा। बताया की आपरेशन के लिए पात्र रोगियों का चयन प्रतिमा हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर में होगा। इसके अलावा गर्भाशय कैंसर, कटे होंठ, मिर्गी, दंत और स्त्री रोगों की जांच व उपचार भी यहां सुलभ होगी।
इस मौके पर विधायक जाहिद बेग भी मौजूद रहे और संबोधित किया। कहा कि सेवा के कार्यों में व्यवधान नहीं उत्पन्न करना चाहिए। चाहे वह कोई कर रहा हो।
उन्होंने कहा कि यह अच्छा काम है और लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए। संचालन बसंत सिन्हा ने किया जबकि विनय देशपाण्डेय, सुशील सिंह, रवि पटोदिया, शैलेंद्र दूबे, सीएमओ डा.डीके सोनकर, बीके सिंह, महिंद्रा फायनांस शाखा प्रबंधक त्रिवेश त्रिपाठी, मरकंड पाण्डेय, डा. गिरीश मिश्र, डा. वीके सिंह, डा.पूर्णमांसी पंकज, कन्हैया लाल मिश्र, प्रिंस कुमार गुप्ता, विजय चौरसिया, जय कुमार सिंह, प्रिय कुमार श्रीवास्तव,एपी सिंह, प्रदीप सिंह, विनीत बरनवाल, भारत जायसवाल आदि मौजूद रहे।