फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एक दिन हुई बारिश और दो सप्ताह से सर्विसलेन में है जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर जलनिकासी का सही इंतजाम नहीं होने से माधोसिंह के पास सर्विसलेन पर बरसात का पानी भरा हुआ है। दो सप्ताह पहले 45 मिनट की बारिश हुई थी। दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। जिस नाली से पानी जिस तालाब में जाता था। उसे बंद कर दिया गया है। पानी भरने से करीब 35 से 40 हजार की आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन

वाराणसी-प्रयागाराज हाईवे की 42 किमी की लंबाई भदोही की सीमा से होकर गुजरती है। जनपद में हाईवे पर करीब आठ से 10 बाजार हैं। वहीं डेढ दर्जन से अधिक फ्लाईओवर बनाए गए हैं। एनएचआई ने लोगों की सुविधा के लिए सर्विसलेन भी बनाया है।
इतनी सारी व्यवस्थाओं के बाद भी बारिश के सीजन में हाईवे पर तीन से चार जगहों पर जलभराव की समस्या होती है। खासकर गिराई और माधोसिंह में सबसे अधिक परेशानी होती है। हाईवे की कार्यदायी संस्था ने पंप हाउस बनाकर गिराई के पास का पानी तो निकालने का इंतजाम कर दिया है, लेकिन माधोसिंह की समस्या अब भी बनी हुई है। जिस जगह पर पानी लगा है। वहां हाईवे का कट पॉइंट है। इसी मार्ग से घोसिया, माधोसिंह, घाटमपुर के अलावा आसपास के करीब 35 से 40 हजार की आबादी का आवागमन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें