फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इजराइल गाय बनी आकर्षण का केंद्र,देखने वालों से पटा गौशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कौलापुर। गोशाला धनापुर में संरक्षण ले रहीं इजराइल की 60 गायें आकर्षण का केंद्र बन गईं हैं। इन्हें देखने वालों की भीड़ लग रही हैं। शीघ्र ही वहिदानगर में निर्माणाधीन आधुनिक गौशाला में इन गायों को रखा जाएगा। इसके लिए विधायक आवास पर हवन-यज्ञ आदि की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विधायक विजय मिश्र ने बताया कि गोसेवा नारायण सेवा है। जनपद का पशुपालन विभाग स्थायी और अस्थायी गोशालाओं के नाम पर तीन करोड़ खर्च करने के बाद भी छुट्टा घूमने वाले पशुओं को उचित शरण नहीं दिला पाया। गोवंश के संरक्षण की जिम्मेदारी अहम होती है। बताया कि इजराइल मूल की गायों को वह स्वयं चारा-पानी दे रहे हैं। उनके भोजन में खली चूनी के अलावा राइस पॉलिस, कपास की खली, नमक, कैल्शियम, सोडा, कर्ब और हर तीन घंटे में शुद्ध जल दिया जा रहा है। इन गायों के स्नान के लिए वहिदानगर में आधुनिक स्विमिंग पुल के साथ सेंसर आदि की व्यवस्थाएं कराई जाएंगी। कहा कि गायों से होने वाली आय से मां दुर्गा और भगवान परशुराम के भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें