फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौशाला का निरीक्षण कर सुधार का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अभोली। विकास खंड क्षेत्र स्थित गोशाला आनंदडीह-भानीपुर और असईपुर का औचक निरीक्षण कर उद्यान अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, उद्यान निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने संचालकों को व्यवस्था में सुधार की हिदायत दी। वहीं पशुपालन विभाग अपने ही विभाग के लोगों पर विश्वास न कर दूसरे विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों से गौशालाओं की पड़ताल कराकर भरोसा जताने का कयास लगाया जा रहा है। बता दें कि जनपद के छह ब्लॉक क्षेत्रों में अब तक 17 अस्थायी और एक स्थायी गौशाला का निर्माण कराकर पशुपालन विभाग 22 सौ से अधिक पशुओं के संरक्षण का दावा किया जा रहा है, लेकिन हकीकत कुछ और ही पेश कर रहे हैं। ठंड के मौसम में दिनोंदिन पशुओं के बीमार होने और मौतों का सिलसिला अनवरत जारी रहने से अब तक 50 से अधिक पशुओं की मौत हो जाने से विभाग की कार्यप्रणाली को सामने ला दिया है। अस्थायी-स्थायी गौशाला निर्माण में लगभग तीन करोड़ रुपये भी खर्च हो चुका है। ठंड से बचाने के लिए 14वें और राज्य वित्त आयोग का प्रयोग कर ग्राम प्रधानों से गौशाला में पालीथिन तिरपाल लगाकर ठंड से राहत दिलाने का प्रयास कोरा ही नजर आ रहा है। निरीक्षण में पहुंचे उद्यान विभाग के अधिकारियों ने दोनों गौशाला में संरक्षण ले रहे 45 पशुओं की देखभाल, खानपान, उपचार आदि में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने का निर्देश संचालकों को दिया। निरीक्षण में मनोज राय, सुभाषचंद बिंद, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें