शनिवार को बादलों के बीच सर्दी ने अहसास कराया। अधिकतम तापमान लुढ़क गया।
दिन में ठंडी हवा और धूप कमजोर होने से सर्दी बढ़ गई। शाम को बूंदाबादी से
ठंड और बढ़ गई।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले एक-दो दिनों में
गलन और बढ़ सकती है। इसका कारण उत्तरखंड में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर
हो रही बूंदाबांदी है।
शुक्रवार को जहां न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस
दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम 22 डिग्री रहा, वहीं शनिवार को दिनभर बदरी के
कारण अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।
बदली के कारण
दोपहर में ही शाम सा नजारा दिख रहा था। माह का दूसरा शनिवार होने के चलते
सरकारी दफ्तरों में अवकाश रहा। वहीं, दूसरी ओर गलन के कारण कई स्कूलों में
दोपहर बाद बच्चों की छुट्टी कर दी गई। इससे अभिभावकों ने भी राहत की सांस
ली।