फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gas Crisis: ईरान-इस्राइल युद्ध का असर, भदोही में कामर्शियल की आपूर्ति बंद, घरेलू सिलिंडर की बुकिंग बढ़ी

Wed, 11 Mar 2026 10:51 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: ईरान-इस्राइल युद्ध का असर भदोही में दिखने लगा है। इसके चलते कामर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति बंद कर दी गई है। वहीं घरेलू सिलिंडर की बुकिंग बढ़ गई है। करीब 12 साल बाद एजेंसियो और गोदामों पर उपभोक्ताओं की कतार दिख रही है। 
विज्ञापन
भदोही में गैस की किल्लत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान-इस्राइल युद्ध के बीच कालीन नगरी में एलपीजी गैस सिलिंडर की मांग बढ़ गई है। कामर्शियल की आपूर्ति बंद होने के कारण होटल, ढाबा और मिठाई दुकानदारों का दबाव भी घरेलू सिलेंडर की तरफ बढ़ा है। जिससे 12 साल बाद एजेंसियो और गोदामों पर लोगों की कतार दिखने लगी है। आनलाइन बुकिंग का सर्वर फेल होने से ग्राहकों की परेशानी दोगुनी हो गई है। एजेंसी संचालकों के मोबाइल भी नाट रिचेबल आने लगा है।

विज्ञापन


जिले में भारत गैस, इंडियन आयल और एचपी की कुल 40 एजेंसिया है। जिनसे दो लाख सात हजार उज्जवला और तीन लाख के करीब सामान्य ग्राहक जुड़े हैं। इस्राइल और अमेरिका का ईरान के साथ शुरू हुआ युद्ध पूरे विश्व में दिक्कतें बढ़ा दिया है। गैस, तेल की आपूर्ति प्रभावित होने लगी है। इसका असर हर जगह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर उड़ते अफवाह और आपूर्ति की हालत पहले से कम होने से बुधवार को ज्ञानपुर नगर में स्थित एजेंसी पर ग्राहकों की लंबी कतार लग गई। 

करीब 200 से 300 मीटर तक लोग लाइन लगाकर सिलेंडर का इंतजार करते रहे। इस दौरान कुछ लोगों को सिलेंडर मिला जबकि कुछ लोग बिना लिए वापस लौट गए। यही हाल गोपीगंज, अभोली, भदोही स्थित एजेंसियो पर रही। एजेंसी संचालकों के अनुसार पहले एक दिन में सामान्य रूप से 400 से 500 के आसपास सिलिंडरों की मांग रहती थी, वहीं पिछले चार पांच दिनों से मांग बढ़कर एक हजार तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आपूर्ति भी प्रभावित हो रही हैं, मांग में बढ़ोतरी के सापेक्ष आपूर्ति 50 फीसदी तक ही हो रही है। गोपीगंज नगर में बुधवार को बेबी बानो, करीम, शिवशंकर चौबे, रवि गुप्ता ने बताया कि करीब एक सप्ताह के इंतजार के बाद भी गैस नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन

सहालग, रमजान माह में रिफिलिंग की बढ़ी मांग

वर्तमान में सहालग के साथ रमजान भी चल रहा है। ऐसे में गैस सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित होती है तो इसका असर हर वर्ग पर देखने को मिलेगा। शादी के सीजन में कमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति न होने से घरेलू सिलिंडर का ज्यादा प्रयोग होता है। इससे एजेंसियो और उनके गोदामों पर भीड़ बढ़ गई है। एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन की अध्यक्ष अरूण मिश्रा ने बताया कि पहले तो नहीं अब धीरे-धीरे समस्या बढ़ रही है। लोग पैनिक होकर बुकिंग करा रहे हैं। जिससे एजेंसियो पर भीड़ पहले की अपेक्षा बढ़ी है। पहले हर गाड़ी में 10 से 12 व्यावसायिक सिलिंडर आते थे, अब नहीं आ रहे हैं।
 
क्या बोले लोग
  • सरकार को जल्द से जल्द व्यवायिक सिलेंडरो की आपूर्ति को शुरू कराना चाहिए। ऐसा न होने पर रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। रेस्टोरेंट और होटल बंद हो सकते हैं। वैकल्पिक व्यवस्था से काम चलाया जा रहा है, लेकिन दो से तीन दिन बाद संटक और बढ़ जाएगा। -संजय उमर वैश्य, रेस्टोरेंट संचालक
  • कामर्शियल सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। एजेंसियों ने मोबाइल बंद कर दिए हैं। ऊंची कीमत में भी नहीं मिल पा रहा है। जो सिलेंडर लगा है उसके खत्म होने के बाद होटल और रेंस्त्रां बंद करने की नौबत आ जाएगी। -विजय कुमार चौरसिया, होटल संचालक
  • जिनके यहां शादी पड़ी हैं उनके माथे पर बल पड़ गया हैं। ईंधन सिलेंडर जिसके पास है वह काला बाजारी कर रहा है। एक दो दिन में स्थिति बढ़ जाएगी। -आरिफ अंसारी, मैरिज लान संचालक
  • स्कूलों में लकड़ी से एमडीएम बनाने पर रोक है। बुधवार को विद्यालय का सिलेंडर खत्म हो गया। एजेंसी पर न मिलने के कारण घर का सिलेंडर से एमडीएम बनवाया गया। आपूर्ति न सुधरी तो विद्यालयों में एमडीएम बनाने में दिक्कत होगी। -सुधीर सिंह, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय पड़ाव 

क्या बोले अधिकारी
जिले में फिलहाल सिलेंडर आपूर्ति को लेकर कोई संकट नहीं है। कुछ लोग पैनिक होकर बुकिंग कर रहे हैं। पांच मार्च तक की बुकिंग वाले ग्राहकों को सिलेंडर मिल चुका है। कर्मिशियल सिलेंडर की आपूर्ति ऊपर से ही बंद की गई है। कई एजेंसियो की जांचकर नजर रखी जा रही है। -सुनील कुमार, डीएसओ 
 
ये भी जानें
  • जिले में कुल एजेंसी- 40
  • सिलेंडर के कुल उपभोक्ता 5,10000
  • उज्जवला के लाभार्थी: 207509
  • कामर्शियल के लाभार्थी: करीब 15 हजार
  • प्रमुख कंपनिया: इंडेन, भारत गैस, एचपी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें