फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: निजी प्रैक्टिस के आरोपी 5 चिकित्सकों के खिलाफ जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में निजी प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सकों के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। विभागीय जांच के बाद पांच चिकित्सकों के नाम सामने आए, जिनकी जांच के लिए डीएम की अध्यक्षता में एसपी, सीएमओ और एलआईयू इंस्पेक्टर की टीम गठित की गई है।
विज्ञापन

अब तक की जांच में खुद की क्लीनिक चलाने वाले एक चिकित्सक पर कार्रवाई भी की गई है। उनका क्लीनिक बंद कराकर अन्यत्र स्थानांतरण कर दिया गया है। जिले में विभाग की गोपनीय जांच में पांच चिकित्सक निजी अस्पतालों में प्रैक्टिस करते मिले थे। सीएमओ डॉ. एसके चक के अनुसार जिला अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. वर्तिका अग्रवाल व डॉ. प्रदीप कुमार, भदोही एमबीएस के सर्जन डॉ. सुशील गुप्ता, निश्चेतक डॉ. संजय तिवारी और डॉ. समीर उपाध्याय के खिलाफ निजी अस्पताल में प्रैक्टिस करने की शिकायत मिली थी। विभागीय स्तर पर पांचों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया। माह भर बाद भी अब तक किसी चिकित्सक का जवाब नहीं मिला। अब निजी प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सकों की जांच के लिए शासन स्तर पर चार सदस्यीय टीम बनाई गई है। इसमें डीएम अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक उपाध्यक्ष के अलावा सीएमओ और एलआईयू इंस्पेक्टर सदस्य हैं। चार सदस्यीय टीम ने जांच शुरू कर दी है। अब तक की जांच में जिला अस्पताल के डॉ. प्रदीप कुमार पर कार्रवाई की गई है। खुद की क्लीनिक चलाने वाले डॉ. प्रदीप का जिला अस्पताल से डीघ तबादला कर दिया गया है। उनकी क्लीनिक बंद करा दी गई है। चार अन्य चिकित्सकों की जांच चल रही है। निजी प्रैक्टिस करने के लिए डॉक्टर अपनी नौकरी तक छोड़ दे रहे हैं। हाल ही में गोपीगंज सीएचसी के डॉ. आरके बिंद ने इस्तीफा दिया है। भदोही सीएचसी के अधीक्षक डॉ. समीर उपाध्याय के त्यागपत्र से खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें